Tuesday, June 2, 2015

Inspiring stories

एक बार किसी देश का राजा अपनी प्रजा का हाल-चाल पूछने के लिए गाँवो में घूम रहा था। घूमते-घूमते उसके कुर्ते का बटन टूट गया। उसने अपने मंत्री को कहा कि, पता करो कि इस गाँव में कौन सा दर्जी हैं, जो मेरे बटन को सिल सके। मंत्री ने पता किया। उस गाँव में सिर्फ एक ही दर्जी था, जो कपडे सिलने का काम करता था।
उसको राजा के सामने ले जाया गया। राजा ने कहा, क्य़ा तुम मेरे कुर्ते का बटन सी सकते हो?
दर्जी ने कहा, यह कोई मुश्किल काम थोड़े ही है। उसने मंत्री से बटन ले लिया। धागे से उसने राजा के कुर्ते का बटन फोरन सी दिया, क्योंकि बटन भी राजा के पास था। सिर्फ उसको अपना धागे का प्रयोग करना था।
राजा ने दर्जी से पूछा कि, कितने पैसे दू? उसने कहा, महाराज रहने दो, छोटा सा काम था। उसने मन में सोचा कि बटन भी राजा के पास था, उसने तो सिर्फ धागा ही लगाया हैं।
राजा ने फिर से दर्जी को कहा, कि नहीं नहीं बोलो कितनीे माया दूँ। दर्जी ने सोचा कि 2 रूपये मांग लेता हूँ, फिर मन में सोचा कि कहीं राजा यह ने सोच लें कि बटन टाँगने के मुझ से 2 रुपये ले रहा हैं, तो गाँव वालों से कितना लेता होगा। क्योंकि उस जमाने में २ रुपये की कीमत बहुत होती थी।
दर्जी ने राजा से कहा कि महाराज जो भी आपको उचित लगे वह दे दो।
अब था तो राजा ही, उसने अपने हिसाब से देना था। कहीं देने में उसकी पोजीशन ख़राब न हो जाये।
उसने अपने मंत्री से कहा कि, इस दर्जी को २ गाँव दे दों, यह हमारा हुकम है।
कहाँ वो दर्जी सिर्फ २ रुपये की मांग कर रहा था और कहाँ राजा ने उसको २ गाँव दे दिए।
जब हम प्रभु पर सब कुछ छोड़ देते हैं, तो वह अपने हिसाब से देते हैं। सिर्फ हम मांगने में कमी कर जाते है। देने वाला तो पता नही क्या देना चाहता हैं ????
इसलिए ईश्वर के चरणों पर अपने आपको अर्पण कर दों। फिर देखो उनकी लीला..






7 chakra of Human Body


7 chakra of Human Body

★★चक्रों की जानकारी★★

1. मूलाधार चक्र :
■■■■■■■■
यह शरीर का पहला चक्र है।
गुदा और लिंग के बीच चार पंखुरियों वाला यह "आधार चक्र" है।
99.9% लोगों की चेतना इसी चक्र पर अटकी रहती है और वे इसी चक्र में रहकर मर जाते हैं। जिनके जीवन में भोग, संभोग और निद्रा की प्रधानता है, उनकी ऊर्जा इसी चक्र के आसपास एकत्रित रहती है।
मंत्र : "लं"
चक्र जगाने की विधि:
मनुष्य तब तक पशुवत् है, जब तक कि वह इस चक्र में जी रहा है। इसीलिए भोग, निद्रा और संभोग पर संयम रखते हुए इस चक्र पर लगातार ध्यान लगाने से यह चक्र जाग्रत होने लगता है। इसको जाग्रत करने का दूसरा नियम है, यम और नियम का पालन करते हुए साक्षी भाव में रहना।
प्रभाव :
इस चक्र के जाग्रत होने पर व्यक्ति के भीतर वीरता, निर्भीकता और आनंद का भाव जाग्रत हो जाते है। सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए वीरता, निर्भीकता और जागरूकता का होना जरूरी है।
●●●●●●●●
2. स्वाधिष्ठान चक्र :
■■■■■■■■
यह वह चक्र है, जो लिंग मूल से चार अंगुल ऊपर स्थित है।
जिसकी छ पंखुरियां हैं।
अगर आपकी ऊर्जा इस चक्र पर ही एकत्रित है, तो आपके जीवन में आमोद-प्रमोद, मनोरंजन, घूमना-फिरना और मौज-मस्ती करने की प्रधानता रहेगी। यह सब करते हुए ही आपका जीवन कब व्यतीत हो जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा और हाथ फिर भी खाली रह जाएंगे।
मंत्र : "वं"
कैसे जाग्रत करें :
जीवन में मनोरंजन जरूरी है, लेकिन मनोरंजन की आदत नहीं। मनोरंजन भी व्यक्ति की चेतना को बेहोशी में धकेलता है। फिल्म सच्ची नहीं होती। लेकिन उससे जुड़कर आप जो अनुभव करते हैं, वह आपके बेहोश जीवन जीने का प्रमाण है। आप जानते हैं, नाटक और मनोरंजन सच नहीं होते।
प्रभाव :
इसके जाग्रत होने पर क्रूरता, गर्व, आलस्य, प्रमाद, अवज्ञा, अविश्वास आदि दुर्गणों का नाश होता है। सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि उक्त सारे दुर्गुण समाप्त हो, तभी सिद्धियाँ आपका द्वार खटखटाएंगी।
●●●●●●●●
3. मणिपुर चक्र :
■■■■■■■■
नाभि के मूल में स्थित रक्त वर्ण का यह चक्र शरीर के अंतर्गत "मणिपुर" नामक तीसरा चक्र है।
जो दस कमल पंखुरियों से युक्त है।
जिस व्यक्ति की चेतना या ऊर्जा यहां एकत्रित है, उसे काम करने की धुन-सी रहती है। ऐसे लोगों को कर्मयोगी कहते हैं। ये लोग दुनिया का हर कार्य करने के लिए तैयार रहते हैं।
मंत्र : "रं"
कैसे जाग्रत करें :
आपके कार्य को सकारात्मक आयाम देने के लिए इस चक्र पर ध्यान लगाएंगे। पेट से श्वास लें।
प्रभाव :
इसके सक्रिय होने से तृष्णा, ईर्ष्या, चुगली, लज्जा, भय, घृणा, मोह आदि कषाय-क्लेश दूर हो जाते हैं। यह चक्र मूल रूप से आत्मशक्ति प्रदान करता है। सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए आत्मवान होना जरूरी है। आत्मवान होने के लिए यह अनुभव करना जरूरी है कि आप शरीर नहीं, आत्मा हैं। आत्मशक्ति, आत्मबल और आत्मसम्मान के साथ जीवन का कोई भी लक्ष्य दुर्लभ नहीं।
●●●●●●●●
4. अनाहत चक्र :
■■■■■■■■
हृदय स्थल में स्थित स्वर्णिम वर्ण का द्वादश दल कमल की पंखुड़ियों से युक्त द्वादश स्वर्णाक्षरों से सुशोभित चक्र ही "अनाहत चक्र" है।
अगर आपकी ऊर्जा अनाहत में सक्रिय है, तो आप एक सृजनशील व्यक्ति होंगे। हर क्षण आप कुछ न कुछ नया रचने की सोचते हैं। आप चित्रकार, कवि, कहानीकार, इंजीनियर आदि हो सकते हैं।
मंत्र : "यं"
कैसे जाग्रत करें :
हृदय पर संयम करने और ध्यान लगाने से यह चक्र जाग्रत होने लगता है। खासकर रात्रि को सोने से पूर्व इस चक्र पर ध्यान लगाने से यह अभ्यास से जाग्रत होने लगता है और "सुषुम्ना" इस चक्र को भेदकर ऊपर गमन करने लगती है।
प्रभाव :
इसके सक्रिय होने पर लिप्सा, कपट, हिंसा, कुतर्क, चिंता, मोह, दंभ, अविवेक और अहंकार आदि समाप्त हो जाते हैं। इस चक्र के जाग्रत होने से व्यक्ति के भीतर प्रेम और संवेदना का जागरण होता है। इसके जाग्रत होने पर व्यक्ति के समक्ष ज्ञान स्वत: ही प्रकट होने लगता है। व्यक्ति अत्यंत आत्मविश्वस्त, सुरक्षित, चारित्रिक रूप से जिम्मेदार एवं भावनात्मक रूप से संतुलित व्यक्तित्व बन जाता हैं। ऐसा व्यक्ति अत्यंत हितैषी एवं बिना किसी स्वार्थ के मानवता प्रेमी एवं सर्व प्रिय बन जाता है।
●●●●●●●●
5. विशुद्ध चक्र :
■■■■■■■■
कंठ में सरस्वती का स्थान है, जहां "विशुद्ध चक्र" है और जो सोलह पंखुरियों वाला है।
सामान्यतौर पर यदि आपकी ऊर्जा इस चक्र के आसपास एकत्रित है, तो आप अति शक्तिशाली होंगे।
मंत्र : "हं"
कैसे जाग्रत करें :
कंठ में संयम करने और ध्यान लगाने से यह चक्र जाग्रत होने लगता है।
प्रभाव :
इसके जाग्रत होने पर सोलह कलाओं और सोलह विभूतियों का ज्ञान हो जाता है। इसके जाग्रत होने से जहां भूख और प्यास को रोका जा सकता है। वहीं मौसम के प्रभाव को भी रोका जा सकता है।
●●●●●●●● 6. आज्ञाचक्र :
■■■■■■■■
भ्रूमध्य (दोनों आंखों के बीच भृकुटि में)
में "आज्ञा-चक्र" है और जो दो पंखुरियों वाला है।
सामान्यतौर पर जिस व्यक्ति की ऊर्जा यहां ज्यादा सक्रिय है, तो ऐसा व्यक्ति बौद्धिक रूप से संपन्न, संवेदनशील और तेज दिमाग का बन जाता है। लेकिन वह सब कुछ जानने के बावज़ूद मौन रहता है। इसे "बौद्धिक सिद्धि" कहते हैं।
मंत्र : "ऊं"
कैसे जाग्रत करें :
भृकुटि के मध्य में ध्यान लगाते हुए साक्षी भाव में रहने से यह चक्र जाग्रत होने लगता है।
प्रभाव :
यहां अपार शक्तियाँ और सिद्धियाँ निवास करती हैं। इस "आज्ञा चक्र" का जागरण होने से ये सभी शक्तियाँ जाग पड़ती हैं और व्यक्ति एक सिद्धपुरुष बन जाता है।
●●●●●●●●
7. सहस्रार चक्र :
■■■■■■■■
"सहस्रार" की स्थिति मस्तिष्क के मध्य भाग में है अर्थात् जहां चोटी रखते हैं। यदि व्यक्ति यम, नियम का पालन करते हुए यहां तक पहुंच गया है तो वह आनंदमय शरीर में स्थित हो गया है। ऐसे व्यक्ति को संसार, संन्यास और सिद्धियों से कोई मतलब नहीं रहता है।
कैसे जाग्रत करें :
"मूलाधार" से होते हुए ही "सहस्रार" तक पहुंचा जा सकता है। लगातार ध्यान करते रहने से यह "चक्र" जाग्रत हो जाता है और व्यक्ति परमहंस के पद को प्राप्त कर लेता है।
प्रभाव :

शरीर संरचना में इस स्थान पर अनेक महत्वपूर्ण विद्युतीय और जैवीय विद्युत का संग्रह है। यही "मोक्ष" का द्वार है।।
Rajiv Dixit related


जरूरी सुचना किसान भाइयों के लिये ।।
जो भाई जैविक खेती की करना चाहते हैं या कर रहे हैं वो एक बार डॉक्टर दत्तात्रय कुलकर्णी जी के पास तीन चार दिन के अंदर उनके पास एक महीने की प्रेक्टिकली ट्रेनिग लेकर आएं ये आपको बिलकुल निषुल्क सिखाई जायेगी वहां रहना खाना फ्री है  ये व्ही  कुलकर्णी जी हैं जो राजीव भाई की टीम में साथी रहे हैं 20 साल तक और राजीव भाई ने जिक्र भी किया है की इन्होंने एक महीने तक गोबर गेन्स से एक जज की गाड़ी भी चलाई ।
और क्या क्या खास बात है इनके तीन  एकड़ के मॉडल फार्म  गौ आधारित जैविक खेती की ।
1 ये वर्ल्ड का पहला तीन एकड़ का  जैविक खेती का मॉडल फार्म होगा जहां पर आप कई प्रकार के फल के व्रक्ष  कई प्रकार की सब्जियां कई प्रकार का चारा और अनाज की भरपूर पैदा ले सकते हैं ।
2  आप पांच से दस गोवंश रख सकते हैं जो खुली रहेगी और सुद्ध चारा खायेगी ।
3 आप इनके गोबर से गोबर गेन्स प्लांट लगा सकते हैं जो एक दो तीन  के तहत होगा और इससे आप डेली की 25 किलो तक गेन्स ले सकते हैं
4 आप यहां पंचगव्य आयुर्वेदः और होमियोपेथी का ज्ञान ले सकते हैं  ।
5 यहां आप गौ वन्स की पहचान और उसका वंशवर्धन की  भी जानकारी ले सकते हैं ये सब आपको गुरु शिष्य परम्परा के तहत शिखाया जायेगा ।
 सम्पर्क सूत्र है 9729129129 और 9742852988
भाइयो देश और किसान  भाई के लिये पोस्ट को आगे शेयर जरूर करें क्यों की  डॉक्टर कुलकर्णी जी ने राजीव भाई के अधूरे कार्य को पूरा कर रहे हैं और इन्होंने भी राजीव भाई की तरह आजीवन ब्रह्मचारिय  पालन और देश सेवा के लिये जीवन दिया है





क्या आप देश,समाज के लिए कुछ करना चाहते है ?
क्या आप स्वदेशी के समर्थक है?
क्या आप राजीव भाई के सपनो को पूरा करना चाहते है? तो तुरन्त सम्पर्क करे।
जो भाई स्वदेशी का,राजीव भाई के विचारो का ,जैविक कृषि का एवं गौविज्ञान का प्रचार -प्रसार करना चाहते है।
अच्छा पारिश्रमिक(salary)मिलेगा तुरंत संपर्क करे।1-2 दिन मे बैठक होनी है।
प्रशिक्षण भी दिया जायेगा,चाहे तो अपना काम भी कर सकते है।
गव्यसिद्ध ज्ञानेन्द्र प्रकाश
09899992058
कार्य क्षेत्र दिल्ली NCR

Food habits in Ayurved

The more you let Ayurveda and Yoga become the basis for your living, the easier living gets. Here are Some Ancient Indian Health Tips. - quo...