Monday, June 5, 2017

◆गीता-सार◆

||श्रीहरि:||
गीता-सार
. सांसारिक मोहके कारण ही मनुष्य "मै क्या करूँ और क्या नहीं करूँ"---इस दुविधामें फँसकर कर्तव्यच्युत हो जाता है। अतः मोह या सुखासक्तिके वशीभूत नहीं होना चाहिए
. शरीर नाशवान है और उसे जाननेवाला शरीरी अविनाशी है ---इस विवेकको महत्व देना और अपने कर्तव्यका पालन करना ---इन दोनोंमेसे किसी भी एक उपायको काममें लानेसे चिन्ता-शोक मिट जाते हैं।
. निष्कामभावपूर्वक केवल दुसरोके हितके लिये अपने कर्तव्यका तत्परतासे पालन करनेमात्रसे कल्याण हो जाता है।
. कर्मबन्धनसे छूटनेके दो उपाय है--कर्मो के तत्व को जानकर निःस्वार्थभावसे कर्म करना और तत्वज्ञानका अनुभव करना।
. मनुष्यको अनुकूल- प्रतिकूल परिस्थितियोंके आने पर सुखी -दुःखी नही होना चाहिये; क्योंकि इनसे सुखी-दुःखी होनेवाला मनुष्य संसारसे ऊँचा उठकर परम् आनन्दका अनुभव नहीं कर सकता
. किसी भी साधनसे अन्तःकरणमें समता आनी चाहिये। समता आये बिना मनुष्य सर्वथा निर्विकार नहीं हो सकता
. सबकुछ भगवान् ही हैं---ऐसा स्वीकार कर लेना सर्वश्रेष्ठ साधन है।
. अन्तकालीन चिन्तनके अनुसार ही जीवकी गति होती है। अतः मनुष्यको हरदम भगवान् का स्मरण करते हुए अपने कर्तव्यका पालन करना चाहिये, जिससे अन्तकालमें भगवान् की स्मृति बनी रहे
. सभी मनुष्य भगवत्प्राप्तिके अधिकारी हैं, चाहे वे किसी भी वर्ण, आश्रम, सम्प्रदाय, देश, वेश आदिके क्यों हों।
१०. संसारमें जहाँ भी विलक्षणता, विशेषता, सुन्दरता, महत्ता, विद्वत्ता, बलवत्ता आदि दीखे, उसको भगवान् का ही मानकर भगवान् का ही चिन्तन करना चाहिये।
११. इस जगत्को भगवानका ही स्वरूप मानकर प्रत्येक मनुष्य भगवान के विराटरूपके दर्शन कर सकता है।
१२. जो भक्त शरीर -इन्द्रियाँ - मन- बुद्धिसहित अपने-आपको भगवान के अर्पण कर देता है, वह भगवान को प्रिय होता है।
१३. संसारमें एक परमात्मतत्व ही जाननेयोग्य है। उसको जाननेपर अमरताकी प्राप्ति हो जाती है।
१४. संसार - बन्धनसे छूटनेके लिये सत्त्व, रज और तम--इन तीनों गुणोंसे अतीत होना जरूरी है। अनन्य भक्तिसे मनुष्य इन तीनो गुणोंसे अतीत हो जाता है।
१५. इस संसार का मूल आधार और अत्यन्त श्रेष्ठ परमपुरुष एक परमात्मा ही हैं---ऐसा मानकर अनन्यभावसे उनका भजन करना चाहिये।
१६. दुर्गुण- दुराचारोंसे ही मनुष्य चौरासी लाख योनियों एवं नरकोमें जाता है और दुःख पाता है। अतः जन्म - मरणके चक्रसे छूटनेके लिये दुर्गुण- दुराचारोंका त्याग करना आवश्यक है।
१७. मनुष्य श्रद्धापूर्वक जो भी शुभ कार्य करे उसको भगवान का स्मरण करके, उनके नामका उच्चारण करके ही आरम्भ करना चाहिये
१८. सब ग्रन्थोका सार वेद हैं, वेदोंका सार उपनिषद् हैं, उपनिषदोंका सार गीता है और गीताका सार भगवान् की शरणागति है। जो अनन्यभावसे भगवान की शरण हो जाता है, उसे भगवान सम्पूर्ण पापोंसे मुक्त कर देते हैं
--पूज्य स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराजके गीताप्रेस, गोरखपुरसे प्रकाशित गीता-साधक- संजीवनी ग्रन्थके आधारपर

नारायण! नारायण!! नारायण!!!

No comments:

Food habits in Ayurved

The more you let Ayurveda and Yoga become the basis for your living, the easier living gets. Here are Some Ancient Indian Health Tips. - quo...